धनबाद-सिंदरी सवारी गाड़ी के परिचालन पर रोक से यात्रियों में आक्रोश, सीपीआईएम ने डीआरएम को सौंपा आवेदन…

धनबाद-सिंदरी सवारी गाड़ी के परिचालन पर रोक से यात्रियों में आक्रोश, सीपीआईएम ने डीआरएम को सौंपा आवेदन…

सिंदरी(SINDRI):पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद डिवीजन द्वारा धनबाद-सिंदरी सवारी गाड़ी के तीन फेरों को अनिश्चितकाल के लिए बंद किए जाने से दैनिक यात्रियों में भारी नाराजगी है। वर्तमान में यह ट्रेन केवल सुबह के समय संचालित हो रही है, जिससे छात्रों, मजदूरों, नौकरीपेशा लोगों और अधिवक्ताओं को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है।

इस मुद्दे को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [CPI(M)] के धनबाद जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर और धनबाद न्यायालय के अधिवक्ता एवं दैनिक यात्री सूर्य कुमार सिंह ने रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र सौंपकर सवारी गाड़ी के नियमित परिचालन की मांग की है।

पत्र में बताया गया है कि यह सवारी गाड़ी सिंदरी शहर और बलियापुर प्रखंड के ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा है। बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन इस ट्रेन से धनबाद आकर अपने कामकाज, पढ़ाई और कानूनी कार्यों के लिए आते-जाते हैं। इसके अलावा कई यात्री मासिक सीजन टिकट लेकर पहले से ही यात्रा कर रहे हैं, जिन्हें अब नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ठाकुर ने पत्र में उल्लेख किया कि यह ट्रेन न सिर्फ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच सेतु का कार्य करती है, बल्कि यह धनबाद जंक्शन से दूरगामी ट्रेनों को पकड़ने वाले यात्रियों के लिए भी अहम है।

सीपीआईएम ने डीआरएम से जनहित में जल्द से जल्द सभी फेरों में ट्रेन परिचालन बहाल करने की मांग की है।

NEWSANP के लिए सिंदरी से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *