में “नारी सम्मान शपथ” कार्यक्रम आयोजित
झरिया(JHARIA): अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child) के अवसर पर, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा ने आज “नारी सम्मान शपथ” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
झरिया शाखा के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करेंगे और उनका सम्मान सदैव करेंगे। इस पहल के माध्यम से समाज के हर वर्ग को बालिकाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और उनके सशक्तिकरण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
सभी नगरवासियों से विशेष अनुरोध है कि वे इस पहल में भाग लें और ऑनलाइन उपलब्ध शपथ पत्र भरकर अपनी सहभागिता दर्ज करें। शपथ पत्र भरने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2025 है। इस पहल में शामिल सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
शपथ पत्र लिंक: https://forms.gle/Coji1YQqND4WaMv86
इस पहल की सराहना करते हुए प्रांतीय संयोजिका – नारी चेतना कविता अग्रवाल ने झरिया शाखा की टीम की मेहनत और समाज में जागरूकता फैलाने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलों से न केवल बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा होगी, बल्कि समाज में समानता और सम्मान के मूल्य भी मजबूती से स्थापित होंगे।
कार्यक्रम संयोजक रौनक अग्रवाल ने कहा कि यह पहल “Educate. Encourage. Empower.” के सिद्धांतों के तहत बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा की यह पहल नारी सशक्तिकरण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एक प्रेरणादायक कदम के रूप में सामने आई है।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

