NPCI का बड़ा बदलाव, अब सभी UPI ऑटोपे पेमेंट्स को किसी भी ऐप से देखें और मैनेज करें

NPCI का बड़ा बदलाव, अब सभी UPI ऑटोपे पेमेंट्स को किसी भी ऐप से देखें और मैनेज करें

नई दिल्ली(NEW DELHI): नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI ऑटोपे सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। अब यूज़र्स अपने सभी एक्टिव ऑटोपे पेमेंट्स (mandates) को किसी भी UPI ऐप पर देख सकते हैं, चाहे वो Google Pay, PhonePe या Paytm पर हों।

इस नए फ्रेमवर्क के तहत, यूज़र अब सभी चल रहे ऑटोपे मैनडेट्स जैसे OTT सब्सक्रिप्शन, मोबाइल बिल या EMI को किसी भी ऐप से मैनेज और कंट्रोल कर पाएंगे। इसका मतलब है कि यदि आपके कुछ ऑटोपे पेमेंट्स Google Pay पर हैं और कुछ PhonePe पर, तो आप सभी पेमेंट्स को किसी एक ऐप में देख और नियंत्रित कर सकते हैं।

इसके अलावा, यूज़र अब अपने मैनडेट्स को एक ऐप से दूसरे ऐप में ट्रांसफर (port) भी कर सकेंगे। इस बदलाव से UPI पेमेंट ऐप्स में पूरी पारदर्शिता और कंट्रोल यूजर्स को मिलेगा और उन्हें हर ऑटो पेमेंट के बारे में पूरी जानकारी एक साथ उपलब्ध होगी।

NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *