झारखंड के इन जिलों में हाई अलर्ट, बॉर्डर भी सील…

झारखंड के इन जिलों में हाई अलर्ट, बॉर्डर भी सील…

राँची(RANCHI): बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही झारखंड पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को अलर्ट जारी करते हुए सख्त निर्देश दिए हैं कि बिहार सीमा से सटे इलाकों में अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और कैश की तस्करी पर किसी भी हाल में रोक लगाई जाए।

आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए झारखंड पुलिस हर स्तर पर सर्तक है। बिहार के बॉर्डर से सटे पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा समेत आठ जिलों में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी जिलों में इंटर स्टेट चेक पोस्ट तैयार किए जा रहे हैं, जहां बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।

“अवैध शराब, मादक पदार्थ और कैश की हर मूवमेंट पर नजर”
डॉ. माइकल राज ने कहा कि बिहार चुनाव को देखते हुए झारखंड पुलिस किसी भी तरह की तस्करी या कैश ट्रांजैक्शन को लेकर शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के गाइडलाइंस के अनुसार जितना नगद ले जाने की अनुमति है, उससे ज्यादा रकम मिलने पर तुरंत कार्रवाई होगी।

11 बिंदुओं पर कार्रवाई का आदेश, मोबाइल चेक पोस्ट भी तैनात होंगे
पुलिस मुख्यालय ने 11 बिंदुओं पर कार्रवाई का निर्देश जारी किया है —

इंटर स्टेट और इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्टों को सक्रिय किया गया है।
सभी सीमावर्ती रास्तों पर चौकसी बढ़ाई गई है।
सड़क और रेल मार्ग दोनों से निगरानी बढ़ाई गई है।
मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर अचानक जांच की जाएगी।
लाइन होटल और ढाबों पर भी नजर रखी जा रही है।
उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम छापेमारी करेगी।
बिहार से सटे जिलों में इंटर स्टेट मीटिंग की तैयारी
आईजी अभियान ने बताया कि बिहार से सटे झारखंड के जिलों के एसपी अपने पड़ोसी जिलों के पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इंटर स्टेट मीटिंग और संयुक्त कार्रवाई की रणनीति बना रहे हैं। तस्करों और शराब माफियाओं के खिलाफ खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।

झारखंड पुलिस ने बिहार चुनाव के साथ-साथ घाटशिला उपचुनाव को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ ही तस्करी रोकने के लिए अलग रणनीति तैयार की जा रही है।

बिहार डीजीपी की चिट्ठी के बाद झारखंड की कार्रवाई तेज
बिहार के डीजीपी ने कुछ दिनों पहले झारखंड के डीजीपी को पत्र लिखकर अवैध शराब की रोकथाम में सहयोग मांगा था। इसी के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सख्त अलर्ट पर रखा है।

कुल मिलाकर, झारखंड पुलिस ने चुनावी मौसम में तस्करी, हथियारबाजी और कैश के खेल को रोकने के लिए कमर कस ली है। बॉर्डर इलाकों में अब हर गाड़ी, हर बैग और हर शख्स पर निगाह होगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *