सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी को टेक ओवर कर सकती है केंद्रीय एजेंसी…

सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी को टेक ओवर कर सकती है केंद्रीय एजेंसी…

धनबाद(DHANBAD):एसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की जांच को केंद्रीय एजेंसी टेकओवर कर सकती है. सोमवार को हुई एक वीसी में सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी की समीक्षा की गयी. वीसी में धनबाद पुलिस के वरीय अधिकारी जुड़े हुए थे. बताया गया कि दिल्ली से जल्द ही एक एजेंसी की टीम जांच के लिए धनबाद जायेगी.
26 को परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार हुआ था बिहार का परीक्षार्थी
सनद हो कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के इंफिनिटी डिजिटल जोन में 26 सितंबर को एसएससी सीजीएल परीक्षा में आइके गुजराल नामक परीक्षार्थी पकड़ा गया था. पुलिस ने इस मामले में परीक्षा केंद्र पर तैनात दंडाधिकारी के बयान पर एडुक्विटी कैरियर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, आइके गुजराल, रौशन कुमार, सचिन कुमार, रॉबसन रहमान एवं एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस में धनबाद में परीक्षा के दौरान हुई गड़बड़ी से अवगत करवाया गया. उन्हें बताया गया कि कैसे परीक्षार्थी सिर्फ कंप्यूटर का माउस हिला रहा था और उसके सभी सवाल के जवाब अपने आप बनता जा रहा था. अब ऐसे में दिल्ली की टीम आने के बाद ही पूरे मामले से पर्द उठेगी. सूत्रों के अनुसार सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी मामला को सीबीआई को सौंपा जा सकता है. पुलिस ने आइके गुजराल के स्वीकारोक्ति बयान पर नीमतल्ला कोलकाता निवासी इस कांड के मास्टर माइंड परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी एडुक्विटी कैरियर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी राबसन रहमान को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने रॉबसन रहमान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. रिमांड पर लेने के बाद उसने अपने कई साथियों के नाम बताये हैं और उसके साथ कौन कौन किस भूमिका में थे उसकी जानकारी पुलिस को दी है. अब पुलिस उसी आधार पर आगे की जांच कर रही है.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *