बीजेपी के कर्मठ नेता मिथिलेश राम के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई.. पूर्व सांसद ,विधायक समेत पार्टी नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि…

बीजेपी के कर्मठ नेता मिथिलेश राम के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई.. पूर्व सांसद ,विधायक समेत पार्टी नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर जिला ने पार्टी के वरीय नेता स्वर्गीय मिथिलेश राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी की आँखें नम थी.
इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह , झरिया विधायक रागिनी सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सभी ने स्वर्गीय मिथिलेश राम जी के निधन को संगठन की अपूरणीय क्षति बताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि “मिथिलेश राम पार्टी के समर्पित, कर्मठ और आदर्श कार्यकर्ता थे। उन्होंने हमेशा संगठन को सशक्त करने में अपना योगदान दिया। उनका स्नेह और संगठन के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिथलेश राम जी की मृत्यु से मुझे व्यक्तिगत रूप से क्षति हुई है.

पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, मिथलेश राम जी पार्टी के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पुरा करते थे. धनबाद भाजपा मे उनका अमूल्य योगदान रहा है.

भाजपा महानगर के जिला महामन्त्री मानस प्रसून ने कहा कि, मिथलेश राम जी ने अपने जीवन को पार्टी और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया और एक आदर्श उदाहरण पेश किया. जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि, उनका सरल स्वभाव, समाजसेवा के प्रति समर्पण और जनता से जुड़ाव उन्हें हर वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाता था. संगठन मे उनके क्रियाकलाप हमेशा याद किये जायेंगे.

इस दुखद क्षण में उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से निवर्तमान पार्षद अशोक पाल ,मनोरंजन सिंह, जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुरोषत्तम रंजन, रणविजय सिंह , राजकुमार मंडल, अमरजीत कुमार,मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल, राजाराम दत्ता, जगबंधु मंडल, बबलू फरिदि, मुकेश पांडेय,डा. यू एस प्रसाद, मनोज रिंकू, संजीत सिंह, डी. के सिंह, अमित सिंह, प्रमोद अग्रवाल सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *