धनबाद(NIRSA): कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के एमबीई ऑफिसर कॉलोनी के पीछे पूर्व एसडीओ आवास के बाहर चबूतरे पर लोगों ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा। लोगो ने इसकी सूचना तुरंत कुमारधुबी पुलिस को दी। सूचना पर कुमारधुबी ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का अपने दलबल के साथ मौके पर पहुचे। देखते देखते लोगो की भीड़ जुट गई। छानबीन करने पर व्यक्ति मुगमा कापासारा के इंद्रा नगर कॉलोनी निवासी राम चरित्र पासवान के रूप में पहचान हुई। घर वालों को जानकारी मिलने के बाद मृतक की पत्नी और उसकी बेटी मौके पर पहुंच और चितकार उठी। उनका कहना है कि अपने बेटे को छोड़ने के लिए कुमारधुबी स्टेशन गया था बेटा अपने काम पर कोलकाता जा रहा था, लेकिन इसके बाद यहां कैसे पहुंचे जानकारी नहीं है। एंबुलेंस से मृतक के शव को धनबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जाता है कि मृतक के तबियत बिगड़ने पर सड़क किनारे अपने मोटरसाइकिल लगाकर उक्त स्थान पर गया जहां उसकी मौत हो गयी। फिलहाल मौत के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नही लग पाया है। पुलिस मृतक को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

