जहरीला कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर पर बड़ा एक्शन, 11 बच्चों की मौत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जहरीला कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर पर बड़ा एक्शन, 11 बच्चों की मौत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार…

भोपाल(BHOPAL): कोल्ड्रिफ कफ सिरप से देश भर में कई बच्चों की मौत हो गई है। अकेले मध्य प्रदेश में सिरप पीने से 11 बच्चों की जान चली गई। इस घटना के बाद राज्य सरकार के भी कान खड़े हो गए।
सरकार ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप समेत कंपनी श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के सभी प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया है। वहीं, कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मध्य प्रदेश पुलिस ने डॉक्टर प्रवीण सोनी को छिंदवाड़ा के परासिया से गिरफ्तार किया है। डॉक्टर सोनी परासिया के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ हैं। वैसे तो वो सरकारी डॉक्टर हैं, लेकिन उनका अपना प्राइवेट क्लीनिक भी है। क्लीनिक पर आने वाले बच्चों की दवाईयों में ही उन्होंने कोल्ड्रिफ कफ सिरप पिलाने का सुझाव दिया था।

सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा अधिक
मध्य प्रदेश सरकार ने श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। सरकार ने इससे पहले पूरे राज्य में कोल्ड्रिफ कफ सिरप बेचने पर पाबंदी लगा दी थी। बता दें कि इस सिरप में 48.6 प्रतिशत डायएथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया है, जो वास्तव में महज 0.1 प्रतिशत होना चाहिए।

पीड़िता परिवार ने सुनाई आपबीती
पीड़ित परिवारों के अनुसार, बच्चों को सर्दी, जुकाम और बुखार हो रहा था। वो बच्चों को डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने दवाई के साथ कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने का सुझाव दिया था। इसके कुछ दिन बाद ही बच्चों की तबीयत और भी ज्यादा खराब होने लगी। उनकी टॉयलेट में बीमारी के लक्षण दिखने लगे। बच्चे किडनी इंफेक्शन का शिकार हो गए और आखिरकार उनकी मौत हो गई।

एमपी सीएम ने दिए आदेश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना को भयावह बताते हुए कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन जताया है। कफ सिरप बनाने वाली कंपनी तमिलनाडु के कांचीपुरम में स्थित है, जिसकी जांच की जा रही है।

NEWSANP के लिए भोपाल से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *