धनबाद(DHANBAD): तेतुलमारी थाना क्षेत्र के सिजुआ राजगंज मुख्य सड़क पर स्थित पांडेडीह में जनता साइकिल और गैस दुकान में रविवार शाम को अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गयी कि आस पास अफरा तफरी मच गई. गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से सामने खड़ी दो बाइको को भी अपनी चपेट ले लिया.घटना में दुकान मालिक खेदन सोनार गंभीर रूप से झुलस गये. जिसे तुरंत स्थानीय लोगो और पुलिस की मदद से गंभीर हालत में धनबाद के एनएमसीएच भेजा गया.जहा उसकी मौत हो गयी.एक अन्य घायल है.दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुँची और कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

