बस टर्मिनल स्थानांतरण के विरोध में जेएलकेएम का प्रेस वार्ता, कहा– 20 किमी दूर कतरास में टर्मिनल बनाना आम जनता के साथ अन्याय…

बस टर्मिनल स्थानांतरण के विरोध में जेएलकेएम का प्रेस वार्ता, कहा– 20 किमी दूर कतरास में टर्मिनल बनाना आम जनता के साथ अन्याय…

धनबाद(DHANBAD):झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ,जेएलकेएम) धनबाद जिला इकाई ने रविवार को धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर बस टर्मिनल को कतरास स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध जताया। संगठन ने इसे जनता की सुविधा के खिलाफ और अव्यावहारिक निर्णय बताया। जेएलकेएम के केंदीय प्रवक्त सुशील मंडल ने कहा कि किसी भी शहर में बस टर्मिनल सामान्यत रेलवे स्टेशन से 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर होता है, लेकिन धनबाद में इसे लगभग 20 से 22 किलोमीटर दूर कतरास ले जाने की योजना है, जो यात्रियों के लिए बेहद असुविधाजनक है।
उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले छात्र, मजदूर और आम लोग जब धनबाद पहुंचेंगे, तो उन्हें शहर में आने के लिए अतिरिक्त 20 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ेगी, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होगी। सुशील मंडल ने कहा कि धनबाद के रंगाटांड़ बस पड़ाव में लगभग 22 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जहां नया टर्मिनल आसानी से बनाया जा सकता है। जबकि कतरास में सिर्फ 11 एकड़ भूमि है, जो अपर्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि बस टर्मिनल धनबाद शहर के भीतर ही बनाया जाए और मौजूदा बस पड़ाव को ही विकसित किया जाए।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *