आबादी धनबाद में बस स्टैंड कतरास मे नाय चलतो…

आबादी धनबाद में बस स्टैंड कतरास मे नाय चलतो…

धनबाद(DHANBAD):मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह और धनबाद जिला बस ऑनर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह के नया बाजार स्थित कार्यालय में हुईं।
बैठक की अध्यक्षता चंदन बरनवाल ने की मंच संचालन अनिल कुमार जैन ने किया।सभी सम्मानित धनबाद वासियों ने इस तुगलकी फरमान का विरोध किया।

अनिल कुमार जैन ने बताया कि आबादी धनबाद में, बस स्टैंड कतरास मे नहीं चलेगा। नगर निगम, राज्य सरकार पहले धनबाद बरटांड़ स्थित बस स्टैंड का कायाकल्प करें। यहां ना बैठने के लिए सीट हैं। ना ढंग विश्राम घर। लोगो को ढंग के शौचालय भी उपलब्ध नहीं है। यहां जरूरी काम नहीं करके कतरास में पैसे खर्च करने की कोशिश पैसे की लुट है, बर्बादी हैं।

मिलन सिंह ने कहा ज्यादा सवारी झारखंड की होती है। उसके बस स्टैंड में कोई सुविधा नहीं। लेकिन जो बिहार, बंगाल की सवारी हैं। उसके लिए आधुनिक बस स्टैंड बनाना। झारखंड वासियों के साथ धोखा है।

सुजीत कुमार ने कहा पहले धनबाद बस स्टैंड में सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। फिर और कही। जो बच्चा गोद में हैं। उसका ख्याल नहीं रखना हैं। जो भविष्य में आ सकता है। उसके लिए तैयारी करना गलत है।

सभी उपस्थित लोगों ने अपनी अपनी बात रखी। सभी ने 09/10/25 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। अन्य लोगों को जानकारी देने का बीड़ा उठाया।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ एस खालीद ने दिया। उन्होंने रोड से कोर्ट तक लड़ने का वादा किया।
उपस्थित लोग धनबाद जिला बस ऑनर एसोसिएशन की और से शंभूनाथ सिंह, तपन कुमार, शकील अहमद,परवेज, संजय यादव,मिस्टर खान। मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह की और से एजाज अली, महबूब आलम, सिकन्दर , डॉ एस खालीद,अनिल कुमार जैन, चंदन बरनवाल, पवन कुमार प्रसाद, इम्तियाज, अबू तारीख, अशफाक, आलोक चटर्जी रविंद्र सिंह शीर्षक सिन्हा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *