राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता (फ़ुटबॉल) में भाग लेने हेतु धनबाद जिले के चयनित खिलाड़ी रांची रवाना…

राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता (फ़ुटबॉल) में भाग लेने हेतु धनबाद जिले के चयनित खिलाड़ी रांची रवाना…

धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को धनबाद जिले के कुल 23 चयनित खिलाड़ी (फ़ुटबॉल विधा) राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु बस द्वारा रांची के लिए रवाना हुए। खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी, धनबाद के दिशा-निर्देशानुसार सुश्री रिंकू कुमारी, जिला खेल समन्यक, धनबाद के नेतृत्व में भेजा गया है।

खिलाड़ियों को मिश्रित भवन धनबाद से रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, धनबाद ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “धनबाद जिले के खिलाड़ी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, और हमें विश्वास है कि इस प्रतियोगिता में भी वे अपने प्रदर्शन से जिले का गौरव बढ़ाएंगे।”

प्रतिभागी खिलाड़ियों के साथ यात्रा, ठहराव एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ण जिम्मेदारी जिला खेल समन्यक को दी गई है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *