अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत शोभायात्रा में सेवा कार्य से बढ़ाई समाज की प्रतिष्ठा…

अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत शोभायात्रा में सेवा कार्य से बढ़ाई समाज की प्रतिष्ठा…

मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा ने किया पेयजल एवं जूस वितरण

झरिया(JHARIA):श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रातः 11 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकली, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं विद्यार्थी शामिल हुए।

यात्रा जब देशबंधु सिनेमा के समीप पहुँची, तो मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा ने अपनी सेवा भावना का परिचय देते हुए लोगों के बीच पेयजल एवं शीतल पेय पदार्थों का वितरण किया। मंच द्वारा किया गया यह सेवा कार्य शोभायात्रा में सम्मिलित सभी के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ और उपस्थित जनों ने मंच के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

इस सेवा कार्यक्रम का संचालन मंच के संयुक्त सचिव सनी अग्रवाल ने किया। उनके साथ शाखा सचिव दीपक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीगोपाल अग्रवाल, सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश शर्मा, अभिषेक अग्रवाल एवं अनिरुद्ध अग्रवाल ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी सदस्यों ने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ सेवा कार्य को सफल बनाया।

इस अवसर पर शाखा के कई पूर्व अध्यक्षों की उपस्थिति से सदस्यों का उत्साह दोगुना हो गया। वरिष्ठों का मार्गदर्शन सदैव मंच की गतिविधियों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि – “मारवाड़ी युवा मंच सदैव समाज सेवा और जनहित के कार्यों के लिए तत्पर रहा है। इस प्रकार के प्रयास न केवल सुविधा प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सहयोग, सद्भाव और सेवा की परंपरा को भी सशक्त बनाते हैं।”

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *