झूठ, अफवाह व सांप्रदायिक जहर फैला रहे हैं बाबूलाल : झामुमो…

झूठ, अफवाह व सांप्रदायिक जहर फैला रहे हैं बाबूलाल : झामुमो…

रांची(RANCHI): झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पडिय ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी हर बार झूठ, अफवाह और सांप्रदायिक जहर फैलाकर राजनीति में प्रासंगिक बने रहने की कोशिश करते हैं. लेकिन, झारखंड की जनता उन्हें पूरी तरह नकार चुकी है. उन्होंने कहा कि जिस भाजपा के शासनकाल में राज्य लूट-खसोट, घोटालों और बेरोजगारी का अड्डा बन गया था, आज कही भाजपा लोकप्रिय हेमंत सरकार को नैतिकता और ईमानदारी का पाठ पढ़ा रही है. यह वैसा हो है, जैसे चोर उचक्कों का गिरोह चौकोदारी की बात करे. पांडेय ने कहा कि गुमला की घटना को भाजपा नेता जानचूझकर सांप्रदायिक रंग देकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, भाजपा का इतिहास ही यही रहा है- जहां शांति हो, कहां नफरत बो देना, राज्य सरकार हर मामले में कानून सम्मत कार्रवाई कर रही है. लेकिन, भाजपा चाहती है कि उसके शासन के समय की तरह झारखंड की धरती हमेशा तनाव और नफरत में झुलसती रहे. ताकि, उन्हें राजनीतिक रोटियां सेंकने का मौका मिले.

उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हैं, लेकिन भाजपा का चेहरा ही भ्रष्टाचार का पर्याय है कोयला से जमीन घोटाले तक, फार्जी नियुक्तियों से लेकर परीक्षा लीक तक. झारखंड की सबसे ज्यादा कलंक भाजपा ने ही दिया. मरांडी जी भूल रहे हैं कि उनके कार्यकाल में पुलिस और प्रशासन भाजपा नेताओं के पिछलग्गू बन चुके. पांडेय ने कहा कि बाबूलाल मरांडी की राजनीति अब आरोप पत्र से ज्यादा कुछ नहीं रह गई है. न उनके पास विकास का एजेंडा है, न जनता के लिए कोई योजना उनका हर बयान केवल सत्ता के लालाच और राजनीतिक हताशा को दर्शाता है.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *