उत्तर बिहार में हवाई सेवा को बढ़ावा, मुज़फ्फरपुर एयरपोर्ट का टेंडर जारी…

उत्तर बिहार में हवाई सेवा को बढ़ावा, मुज़फ्फरपुर एयरपोर्ट का टेंडर जारी…

बिहार(BIHAR): बिहार के मुज़फ्फरपुर एयरपोर्ट को 28.58 करोड़ रुपये की लागत से उन्नत करने की मंजूरी दी गई है। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने इस परियोजना के लिए ऑनलाइन ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्माण कार्य 11 महीनों में पूरा किया जाएगा।

परियोजना के तहत क्या-क्या बनेगा
मौजूदा हवाई अड्डे को कोड-2B श्रेणी के विमानों के संचालन योग्य बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत प्री-फैब स्टील संरचना वाला टर्मिनल भवन, प्री-इंजीनियर्ड एटीसी टावर, प्री-इंजीनियर्ड अग्निशमन केंद्र और अन्य सहायक भवन बनाए जाएंगे। संपूर्ण कार्य ईपीसी (Engineering, Procurement & Construction) मोड में संपन्न किया जाएगा।

क्षेत्रीय संपर्क, निवेश और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुज़फ्फरपुर एयरपोर्ट का उन्नयन उत्तर बिहार में हवाई सेवा का विस्तार है। इससे निवेश और पर्यटन को नई गति मिलेगी। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

बिहार में हवाई सेवा का नया युग
सम्राट चौधरी ने बताया कि मोदी और नीतीश कुमार सरकार लगातार बिहार के एयरपोर्ट्स को विश्वस्तरीय बनाने का प्रयास कर रही है। हाल ही में पटना और गया एयरपोर्ट का अपग्रेड किया गया है। दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट से देश के अलग-अलग हिस्सों में हवाई सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। मुज़फ्फरपुर एयरपोर्ट का विकास बिहार को विमानन क्षेत्र में नई ऊंचाई देगा।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *