सिंदरी में राजेंद्र हाई स्कूल सिंदरी (फॉर बॉयज) सिंदरी 1975 बैच का री यूनियन और गोल्डन जुबली मनाया गया…

सिंदरी में राजेंद्र हाई स्कूल सिंदरी (फॉर बॉयज) सिंदरी 1975 बैच का री यूनियन और गोल्डन जुबली मनाया गया…

धनबाद(SINDRI):1975 बैच सहपाठी सिंदरी में एकत्रित हुए और चार दिनों तक अपने 50 वर्ष पूर्व मित्रों सहपाठियों ने मिलकर अपने स्कूली जीवन को फिर से जीवंत किया राजेंद्र हाई स्कूल फॉर बॉयज के स्कूल प्रांगण में जाकर भ्रमण किया अपने-अपने क्लासरूमों को देखा साथ ही हे प्रभु आनंद दाता ज्ञान हमको दीजिए प्रार्थना को फिर से एक साथ चरितार्थ किया और अपने गुरु जनों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की उनके प्रति अपने श्रद्धा सुमन को अर्पित करते हुए उन सबों को कोटि-कोटि नमन किया जिनके दिए हुए ज्ञान के बल पर सारे साथियों ने अलग-अलग क्षेत्र में विदेश एवं अपने देश में सफल इंसान के साथ साथ अपने-अपने कार्य क्षेत्र में नाम कमाया और अब सेवानिवृत जीवन अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं।

1975 बैच के सभी सहपाठियों ने HURL फैक्ट्री को भी घुमा । जिसके लिए HURL के वाइस प्रेसिडेंट श्री गौतम माझी का भी धन्यवाद दिया वे भी BIT के पास आउट है।
साथ ही अपने-अपने क्वार्टर्स को जाकर देखा और अपने पुराने दिनों को अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए भावुक हुए। एफसीआई के एडी बिल्डिंग में जाकर अपने पुराने साथियों से मिले जिसमें श्री देवदास अधिकारी भी शामिल थे।
साथ ही सब सिंदरी कॉलेज सिंदरी में जाकर भी भ्रमण किया पुराने दिनों को याद किया।

BIT भूतपूर्व डायरेक्टर डॉ जनार्दन झा के सुपुत्र संजय झा भ्रमण कर भावुक हुए । साथ ही और भी इंजीनियर सहपाठी इस बैच के भावुक हुए। BIT सिंदरी के डायरेक्टर पंकज कुमार राय ने भी सहयोग किया उनके प्रति सबों ने आभार व्यक्त किया गया।
इस बैच के काफी सहपाठी एसबीआई सिंदरी में भी कार्यरत रहे। साथ ही पूरे शहरपुरा बाजार का भ्रमण किया खासकर कल्पना टॉकीज सिनेमा हॉल में जाकर अपनी पुरानी यादों को ताज किया।
दुर्गापूजा उत्सव होने के कारण मोहल्ले के दुर्गा पूजा एवं रावण दहन को देखकर भी अपने बाल कल को फिर से जिया।

1975 बैच के दीपक कुमार दीपू, अनिल ठाकुर, गौतम चौरसिया, अभय सिंह, रामकृष्ण पांडे ने होस्ट की भूमिका निभाई । काफी साथी अपने पत्नी के साथ पधारे थे।
बाहर से आने वाले साथियों में
गणेश सनाथान USA से,शशांक शेखर
गरुड़ियार,आलोक कुमार सिंह, रविंद्र पाल सिंह, भूपेंद्र लंबा, शशांक शेखर, डॉ प्रवीण गर्ग, दिल्ली से , विनोद नरूला बेतिया से,
सुनील कुमार चौधरी नोएडा से ,सुनील कुमार सिंह मुंबई से, रवि कुमार पटना से, जी नन्द कुमार हैदराबाद से, हरि गोपाल अबू धाबी से रहने वाले केरल से।
साथ ही जसपाल सिंह जमशेदपुर , मुस्ताक अहमद सिंदरी ने भी शिरकत की।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *