सिंदरी शहरपुरा शिव मंदिर के प्रांगण में शनिवार 4 अक्टूबर को भव्य रूप से किया गया रावण दहन अपार संख्या में लोगों की जुटी भीड़…

सिंदरी शहरपुरा शिव मंदिर के प्रांगण में शनिवार 4 अक्टूबर को भव्य रूप से किया गया रावण दहन अपार संख्या में लोगों की जुटी भीड़…

धनबाद(SINDRI)22 सितंबर से शुरू हुई शारदीय नवरात्रि का समापन 2 अक्टूबर को विजयदशमी पर सिंदरी शहरपुरा शिव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को तेज बारिश के कारण आयोजकों द्वारा स्थगित कर दिया गया था।जिसे समिति द्वारा तिथि को पुननिर्धारित कर 4 अक्टूबर शनिवार को आयोजित किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु राक्षसराज रावण के पुतले के दहन की वार्षिक रस्म को देखने के लिए मंदिर परिसर में उमड़े।
रावण दहन के पूर्व सिंदरी के अलग-अलग क्षेत्रों से अखाड़ा शोभायात्रा निकली गई। शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए राम भक्त ढोल नगाड़े के संग “जय श्री राम जय हनुमान” के नारे लगाते हुए शहरपुरा शिव मंदिर पहुंचे। अखाड़ा शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण रथ पर विराजमान श्री राम, सीता एवं हनुमान की झांकी थी। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की नेत्री सह विधायिका झरिया रागिनी सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंच में बैठे विशिष्ट अतिथियों जिनमें प्रभाष चंद्र दास बी डिओ बलियापुर,श्रीमती निर्मला सिंह ब्लॉक प्रमुख गोविंदपुर धनबाद, देवनाथ सिंह पूर्व प्रमुख गोविंदपुर, मुकेश सिंह जिला उपाध्यक्ष झामुमो,मुकेश तिवारी समाजसेवी, सोनू गिरी विभाग मंत्री धनबाद बोकारो विश्व हिंदू परिषद को अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं बुके द्वारा मंदिर कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। संध्या में सूरज ढलते ही आतिशबाजी का भव्य नजारा देखने को मिला। उपरांत मैदान में राम- रावण युद्ध की लीला का मंचन हुआ। श्री राम ने जैसे ही रावण की नाभि में अग्निबाण चलाया 65 फुट ऊंचा अहंकारी रावण का पुतला धू -धू कर जलने लगा एवं दर्शकों द्वारा जय श्री राम जय हनुमान के नारे लगाए जाने लगे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि रावण दहन का कार्यक्रम पिछले 70 वर्षों से किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधि- व्यवस्था एवं शांति पूर्ण समापन के लिए सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार एवं गौशाला ओपी प्रभारी रवि कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद थे। कार्यक्रम की आयोजन में दिनेश सिंह, विदेशी सिंह, कामेश्वर सिंह, सुनील सिंह, बृजेश सिंह, रंजीत कुमार ,संजय सिंह ,सुरेश सिंह, रासबिहारी सिंह, कुंदन विश्वकर्मा, नकुल सिंह आदि का योगदान रहा।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *