धनबाद में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित…

धनबाद में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित…

धनबाद(DHANBAD):राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक स्थित गांधी सेवा सदन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद के पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह, समाजसेवी लालाबाबू सिंह और कुंभनाथ सिंह ने पुष्प अर्पित कर दोनों महान नेताओं को नमन किया।

पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाई और अहिंसा परमो धर्मः का संदेश दिया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने अपने आदर्शों और जय जवान, जय किसान जैसे विचारों से देश को नई दिशा दी।

समाजसेवी लालाबाबू सिंह ने गांधी जी की प्रतिमा और शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि हमें उनके विचारों को आत्मसात कर जीवन में अपनाना चाहिए। वहीं, समाजसेवी सोमनाथ सिंह ने भी पुष्प अर्पित कर दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *