70 का दूल्हा, 35 की दुल्हन, हे भगवान! शादी के अगले ही दिन…

70 का दूल्हा, 35 की दुल्हन, हे भगवान! शादी के अगले ही दिन…

यूपी(UP): यूपी के जौनपुर से एक हैरान करने वाली खबर आई है। 70 साल के बुजुर्ग सगरू राम की शादी के अगले ही दिन मौत हो गई। उन्होंने सोमवार को एक मंदिर में तीन बच्चों की मां मनभावती (35) से शादी किया था। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्ग के पास करीब दो बीघा जमीन और मकान था। करीब एक साल पहले पत्नी अनारी देवी की मौत के बाद वह अकेले रह रहे थे। वहीं, मनभावती के पति की मौत सात साल पहले हो चुकी थी। तीन बच्चों की जिम्मेदारी उठाते हुये वह सगरू राम के संपर्क में आईं और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।

शादी के अगले दिन भोर में अचानक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। उनकी गर्दन टेढ़ी हो गई थी। आनन-फानन में पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नई दुल्हन का कहना है कि शादी की रात वह अपनी बेटी के साथ अंदर सो गई थी, जबकि सगरू राम बाहर दो बेटों संग सोये थे। सुबह उनकी हालत बिगड़ी और सबकुछ खत्म हो गया। इस घटना के बाद शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग और दुल्हन मंदिर में खुशी-खुशी शादी करते नजर आते हैं। जयमाल डालने के बाद सगरू राम खुद ताली बजाते दिखते हैं और फिर दुल्हन की मांग में सिंदूर भरते हैं। रस्म पूरी होने पर पत्नी उनके पैर छूती है, और वह आशीर्वाद देते हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच की जा रही है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *