शाकाहार ही जीवन रक्षा का मार्ग – विवेक जलुका…

शाकाहार ही जीवन रक्षा का मार्ग – विवेक जलुका…

मायुम झरिया शाखा ने विश्व शाकाहारी दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन

झरिया(JHARIA):मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा विश्व शाकाहारी दिवस के अवसर पर 01 अक्टूबर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। प्रतियोगिता में डिजिटल एवं हस्तनिर्मित दोनों तरह के पोस्टर स्वीकार किए जाएंगे। विषय है – “NO TO NON-VEG – शाकाहार अपनाएं, जीवन बचाएं”।

शाखा कार्यकारिणी सदस्य विवेक जलुका ने कहा कि “आज के समय में शाकाहार न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि पशु-पक्षियों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का भी सशक्त माध्यम है। मंच का यह प्रयास युवाओं में सकारात्मक सोच और सृजनात्मकता को बढ़ावा देगा।”

कार्यक्रम संयोजक दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों को अपना पोस्टर 03 अक्टूबर 2025 की शाम 6 बजे तक भेजना होगा। परिणाम की घोषणा 04 अक्टूबर, विश्व पशु दिवस पर की जाएगी। प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग प्रतियोगिता में भाग लेकर शाकाहार का संदेश समाज तक पहुँचाएँ। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां व्हाट्सऐप नंबर 7004381542 पर भेज सकते हैं।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *