अहमदाबाद(AHMEDABAD): केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी शाह नहीं रहीं। वे 65 साल थीं। आज भोर में मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें ली। उनके पार्थिव शरीर को अहमदाबाद लाया गया।
दिन के 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जो थलतेज श्मशान गृह पहुंची। मंत्रोच्चारण और विधिपूर्वक पार्थिव देह को अंतिम विदाई दी गई। अमित शाह ने बहन के घर पर उनके अंतिम दर्शन किये।
केन्द्रीय मंत्री ने अपना बनासकांठा और गांधीनगर में होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया। जानकारी के अनुसार अमित शाह की बड़ी बहन लंबे समय से फेफड़े की बीमारी से जूझ रही थीं। एक महीना पहले उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था।
राजेश्वरी शाह के अंतिम यात्रा में गुजरात के डीजीपी विकास सहाय, राज्यसभा सांसद परिमल नाथवाणी, पुलिस आयुक्त जीएस मलिक, सांसद डॉ किरीट सोलंकी, विधायक डॉ हर्षद पटेल, दिनेश कुशवाहा, स्थायी समिति चेयरमैन देवांग दाणी समेत भाजपा के नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।
News ANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट..
