निरसा अनुमंडल क्षेत्र में दुर्गोत्सव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च…

निरसा अनुमंडल क्षेत्र में दुर्गोत्सव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च…

धनबाद(NIRSA): निरसा अनुमंडल पुलिस महकमा दुर्गा पूजा के लिए अलर्ट मोड पर है, इसी कड़ी में मंगलवार को निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला के नेतृत्व में सभी थाना एव ओपी पुलिस की टीम ने पैदल व बाइक से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का उद्देश्य निरसा अनुमंडल में शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का संदेश देना था।

पैदल व बाइक से फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा के मद्देनजर असामाजिक तत्वों में पुलिस प्रशासन का खौफ पैदा करने और आम नागरिकों में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करने के मकसद से निरसा अनुमंडल पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। एसडीपीओ बाखला सहित तमाम थाना एव ओपी प्रभारी तमाम प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।
जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अनुमंडल कार्यालय से यह फ्लैग मार्च निकाला गया हैं और पूरे अनुमंडल क्षेत्रों में भ्रमण किया गया जिसमें मैथन,कालूबथान, पंचेत,चिरकुंडा,निरसा एव एमपीएल ओपी क्षेत्र भ्रमण किया गया।पूर्व में भी हमारे वारिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निरसा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया एवं पूजा कमेटी के सदस्यों को कई गाइडलाइन दिए गए हैं शांति और सौहार्द पूर्वक पूजा मनाने के लिए सभी से अपील करता हूं वैसे सामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी पकड़े जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी सभी दर्शनार्थी शांति ढंग से दुर्गा पूजा सौहार्द से मनाई निरसा अनुमंडल पुलिस आप सबों के लिए तात्पर्य है किसी भी विषम परिस्थितियों में पुलिस से सम्पर्क करें।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *