बिहार को मिली 3 और अमृत भारत, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी…

बिहार को मिली 3 और अमृत भारत, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी…

बिहार(BIHAR):बिहार को तीन नई अमृत भारत ट्रेनों (तेलंगाना, राजस्थान और दिल्ली से कनेक्टिविटी) की सौगात मिली है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन तीनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है.

रेल मंत्रालय की इस पहल को बिहार के यात्रियों के लिए नई उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है. यह न केवल लोगों की यात्रा को सुगम बनाएगी, बल्कि प्रदेश के कई हिस्सों को देश के बड़े शहरों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

अभी इन रूटों पर दौड़ रही हैं ट्रेनें
बता दें कि बिहार से चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का नेटवर्क लंबा है. दरभंगा, सहरसा, सीतामढ़ी, गया, राजेंद्र नगर, मोतिहारी और जोगबनी जैसे बड़े स्टेशनों से यह ट्रेन चल रही है. इनमें कुछ ट्रेनें दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों तक जाती हैं, जबकि कुछ दक्षिण भारत और पंजाब जैसे राज्यों तक पहुंचती हैं. दरभंगा से आनंद विहार और गोमतीनगर, सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस और अमृतसर, राजेंद्र नगर से नई दिल्ली, गया से दिल्ली और मोतिहारी से आनंद विहार तक ट्रेनें अभी चल रही हैं. जबकि मालदा, जोगबनी और सीतामढ़ी से भी लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन जारी है.

क्या है खासियत
अमृत भारत एक्सप्रेस को खासतौर पर मध्यम और सामान्य वर्ग के यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन इसमें मिलने वाली सुविधाएं प्रीमियम ट्रेन की तरह है.

यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कोचों में कई आधुनिक बदलाव किए गए हैं. सीटें पहले से ज्यादा आरामदायक हैं, स्नैक्स टेबल फोल्डेबल है और मोबाइल रखने के लिए होल्डर भी लगे हैं. कोचों में रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स लगी हैं, ताकि रात में भी रास्ता साफ दिखे.

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *