JMM विधायक दशरथ गागराई पर फर्जी सर्टिफिकेट का आरोप, चुनाव आयोग ने दिया जांच का आदेश…

JMM विधायक दशरथ गागराई पर फर्जी सर्टिफिकेट का आरोप, चुनाव आयोग ने दिया जांच का आदेश…

झारखंड(JHARKHAND):खरसांवा के झामुमो विधायक दशरथ गागराई की पहचान और विधानसभा चुनाव में दिये गये शपथ पत्र पर विवाद खड़ा हो गया है. इसे लेकर भूतपूर्व सैनिक लालजी राम तियु ने शिकायत की है. जिसके बाद झारखंड के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रवि कुमार ने सरायकेला-खरसावां के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को जांच करने का आदेश दिया है.

विधायक दशरथ गागराई के सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी होने का आरोप
शिकायतकर्ता ने सरायकेला-खरसांवा के डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर विधायक दशरथ गागराई के सभी शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्रों के फर्जी होने का आरोप लगाया है. शिकायत में दावा किया गया है कि विधायक दशरथ गागराई के बड़े भाई रामकृष्ण गागराई को वर्ष 1992 में सीआरपीएफ में सिपाही (बल संख्या-931140355) के पद पर नौकरी मिली थी.

क्या कहते हैं विधायक
ऐसा नहीं है कि मैंने पहली बार चुनाव लड़ा है. मुझ पर लगाये गये आरोप फर्जी और मनगढ़ंत हैं. जो व्यक्ति आरोप लगा रहा है, वह खुद कई मामलों में दागी और सजायाफ्ता है. फिलहाल बेल पर है. हर बार उसका यही काम है. खुद को आरटीआइ कार्यकर्ता बताकर वह लोगों को ब्लैकमेल करता है. अब इसकी बातों के बहकावे में कोई नहीं आनेवाला है.

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *