नामकुम में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का दौर जारी, इसबार बुजुर्गो को किया गया सम्मानित…

नामकुम में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का दौर जारी, इसबार बुजुर्गो को किया गया सम्मानित…

रांची(RANCHI):नामकुम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम लगातार कार्यक्रम और सम्मान समाज के सभी वर्गो का किया जा रहा है.
इसी कड़ी में नामकुम प्रखण्ड के सिदरोल ग्राम मे सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में बुजुर्गों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या मे लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और इस सेवा काम के भागीदार बने.
मालूम हो की मनोज सिंह की निगेहबानी में समाज के हाशिए से लेकर वंचित और उच्च लोगों को सेवा पखवाड़ा के तहत उनका सम्मान दिया जा रहा है.

बुजुर्गों के सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मनोज सिंह ने कहा कि “यह उनकी जिम्मेदारी और फ़र्ज है मोदी जी के जन्मोत्सव को एक सेवा के काम के तौर पर देखा जाए और इसी के तहत वे अपना काम कर रहें हैं. इससे उनके मन और दिल में सुकून की अनिभूति होती हैं.”
उन्होंने बताया कि “सेवा पखवाड़ा दिवस का आयोजन लगातार 17 सितम्बर से किया जा रहा है.आज मोदी जी देश के अंदर एक अवतरित महापुरुष की तरह काम कर रहे हैं.पिछले 11वर्षों मे अनेको काम देशहित मे इन्होने किया है.जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय निर्माण, आवास, बिजली,सड़क, किसान सम्मान,उज्वला योजना,जीवन ज्योति,आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, कानून मे बड़े बदलाव,धारा 370,एक भारत श्रेष्ठ भारत, जैसे योजनाओं के जरिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को सार्थक करने का प्रयास मोदी जी की भाजपानित सरकार द्वारा किये जा रहे है.उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर ने दुनिया को बता दिया है हिंदुस्तान की गद्दी पर बैठा आज का कृष्ण बांसुरी बजाने वाला नहीँ चक्रधारी कृष्ण है, जो समय आने पर वार करने से नहीँ चुकेगा.उन्होंने कहा कि आइये हम सब मिलकर उनके लम्बी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना करे, आने वाले समय मे 2047 तक भारत विश्व का नंबर वन देश बने”.

समारोह मे दर्जनों महिला और पुरुष को साड़ी और शाल देकर सम्मानित किया गया. विशेषकर व्योवृद्ध कार्यकर्त्ता मोगो भगत जी को शाल ओढकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री गोरखनाथ सिंह ने किया. वही बिरसा पाहन, नारायण प्रसाद, रामशंकर सिंह, बबन सिंह, रूपा चौहान, मीरा देवी, ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया.समारोह मे शिवनारायण सिंह, तुलसी गोप, सुनीता देवी, सावित्री देवी, आशा देवी, छोटू गोप, अरुण तिवारी, अनंत सिंह, चन्दन बास्के, एस पी सिंह, बी पासवान,एस प्रसाद,मंटू राय, देवराज सिंह, युवराज सिंह, चन्दन बास्के, देवराज पासवान, विश्वाजीत कुमार, अरुण प्रसाद, मंगल बैठा, अनंत सिंह,अनिल सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

NEWS ANP के लिए शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *