धनबाद(NIRSA):धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा के विभिन्न क्षेत्रों के पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया देर शाम सांसद ने चिरकुंडा के ऊपर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे जहां कमेटी के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एव अंगवस्त्र देकर स्वागत किया, सांसद ने फीता काटकर प्रतिमा का पट खोला दर्शनार्थियों की काफी भीड़ उपस्थित थी, सांसद ने कहा कि मां दुर्गा की शरण में आया हूँ और जो भी मां जगत जननी के शरण में आता है उनका कल्याण होता है। मां अम्बे से प्राथना करूंगा कि धनबाद संसदीय क्षेत्र को खुशियाली की राह पर चलाए और क्षेत्र में उन्नति प्रदान करे यही कामना करता हूँ, इस मौके पर कमेटी के सारे सदस्य उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

