जज़्बा.. मुसीबत के आगे हौंसले की जीत, बारिश और आंधी में ध्वस्त हुए भूली बी ब्लॉक दुर्गा पूजा पंडाल को समिति ने पुनः निर्माण कर खड़ा किया…

जज़्बा.. मुसीबत के आगे हौंसले की जीत, बारिश और आंधी में ध्वस्त हुए भूली बी ब्लॉक दुर्गा पूजा पंडाल को समिति ने पुनः निर्माण कर खड़ा किया…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के भूली बी ब्लॉक सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने अपनी साहस और हिम्मत का परिचय देते हुए एक बार फिर दुर्गा पूजा पंडाल का पुनः निर्माण कार्य कर दिया है…

दरअसल समिति द्वारा तिरुपति के बालाजी मंदिर की अनुकृति पर आधारित यह पंडाल शुक्रवार को तेज हवा और बारिश के कारण गिर गया था। पंडाल की ऊँचाई 110 फिट और चौड़ाई 60 फिट थी। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हुई थी।

पंडाल गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग हजारों की संख्या में मौके पर पहुंचे और प्राकृतिक आपदा को देखकर चिंता व्यक्त की।

स्थानीय समिति और नागरिकों ने मिलकर पंडाल के मलवे को हटाने और पुनर्निर्माण में जुट गए। देखते ही देखते मलवा हट गया और निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया। इस घटना ने यह संदेश दिया कि “मुसीबत चाहे जितनी भी बड़ी हो, अगर हौसला बुलंद है तो हर तूफान भी थम जाता है।”

भूली बी ब्लॉक दुर्गा पूजा समिति ने इस कठिन समय में दिखाए गए हौसले और समर्पण के जरिए यह संदेश दिया कि “ज़िंदगी में संकट का हर दरिया पार होगा, बस थोड़ी सी हिम्मत रखिए, देखना एक दिन चमत्कार भी होगा।”

वर्तमान में, पूरे भूली क्षेत्र का भव्य दुर्गा पूजा पंडाल तैयार है। श्रद्धालु दूर-दराज से इस पंडाल और दुर्गोत्सव देखने के लिए आ रहे हैं। समिति ने कहा कि इस बार का दुर्गोत्सव सभी आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा उपायों के साथ मनाया जाएगा, और यह क्षेत्र एशिया की सबसे बड़ी श्रमिक नगरी के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को और मजबूत करेगा।

NEWS ANP के लिए रिया की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *