दुर्गा पूजा के बाद पंपु तलाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण होगा शुरू…

दुर्गा पूजा के बाद पंपु तलाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण होगा शुरू…

धनबाद(DHANBAD):शहर के मध्य भाग में स्थित विशाल पंपु तालाब का दुर्गा पूजा के बाद‌ साफ सफाई कर जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके बाद इसका सौंदर्यकरण आरंभ होगा। इसी सदर्भ में‌ रविवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने नगर आयुक्त रविराज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक के साथ संयुक्त रूप से इसका निरीक्षण किया।

निरीक्षण का आरंभ पांडरपाला शमशेर नगर साइड से किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों ने तालाब के दूसरे छोर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने बताया कि शहर के मध्य भाग में स्थित 72 एकड़ में फैले इस विशाल तालाब का दुर्गा पूजा के बाद सीमांकन और साफ सफाई कर नगर निगम द्वारा जीर्णोद्धार शुरू किया जाएगा। यह चरणबद्ध तरीके से होगा। जिससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

योजना के तहत पहले इसके डिस्लजिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसके बाद यह विशाल तालाब साफ एवं सुंदर नजर आएगा। अगले चरण में पार्क, वॉक वे, रेस्टोरेंट, ग्रीन पैच इत्यादि बनाकर सौंदर्यकरण आरंभ होगा। सौंदर्यकरण में रेलवे को सहयोग करने का अनुरोध किया है।

निरीक्षण के क्रम में तालाब के कुछ हिस्से में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण पाया गया। इसको दूर करने के लिए उपायुक्त ने रेलवे को अतिक्रमणकारियों को नोटिफाई कर तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *