51वें दुर्गा पूजा उत्सव का भव्य शुभारंभ, नगर विकास मंत्री सुदिब्य सोनू ने किया विद्युत सज्जा का उद्घाटन…

51वें दुर्गा पूजा उत्सव का भव्य शुभारंभ, नगर विकास मंत्री सुदिब्य सोनू ने किया विद्युत सज्जा का उद्घाटन…

धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 27/09/2025 को लुबी सर्कुलर रोड यूथ क्लब सेवा समिति धनबाद द्वारा 51 दुर्गा पूजा उत्सव के भव्य विद्युत सज्जा, मूर्ति और पूजा का सुभारम्भ नगर विकास मंत्री झारखण्ड सरकार सुदिब्य सोनू के द्वारा विद्युत सज्जा का उद्घाटन बटन दबाकर और फीता काटकर किया गया,!

मंत्री ने विशेष रूप से पूजा आयोजक समिति के महिलाओं को पूजा मे बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए बधाई दिए साथ हीं 51 वां पूजा समिति की आकृषक और भब्य आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों की तारीफ़ किया!

आज के इस भब्य पूजा समिति के सुभारम्भ के अवसर पर, बिशेष रूप से सिंदरी बिधायक चन्द्रदेव महतो ,, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह केंद्रीय मीडिया पेनेलिस्ट डॉ नीलम मिश्रा, समिति के अध्यक्ष चन्दन चटर्जी, सचिव सम्राट चौधरी,जिला परिषद अध्यक्ष सारदा सिंह, जिला बीस सूत्री सदस्य राजू प्रमाणिक,नगर आयुक्त रवि राज शर्मा समाजसेवी बिजय झा, एस. के लायक, एस के मुख़र्जी, टी के चौधरी, टी के मुख़र्जी, रीता मुख़र्जी,, अंजना मुख़र्जी, रीना दे,पियाली पाल, हिना चटर्जी आर के सहाय, ए के राय, देबाशीष चौधरी, मिथिलेश यादव शिल्पी चौधरी, मृत्युंजय मण्डल, सुबहोजीत मित्रा, पारुल पॉल आदि कमिटी के लोग उपस्थित थे, इसकी जानकारी यूथ क्लब सेवा समिति के उपाध्यक्ष दिनेश मण्डल ने दी.!

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *