श्री श्री सार्वजनिक पुस्तकालय दुर्गा पूजा समिति माडा क्लब के द्वारा पहली बार हुआ डांडिया का आयोजन…

श्री श्री सार्वजनिक पुस्तकालय दुर्गा पूजा समिति माडा क्लब के द्वारा पहली बार हुआ डांडिया का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD):नवरात्र में लोगों,खासकर युवतियों में डांडिया नृत्य का उत्साह देखते ही बनता है।रंग बिरंगी पोशाकों से सजी युवतियां डांडिया नृत्य खेलकर अपनी भावनाओं का इजहार करती हैं। देश के कई इलाकों में यह नृत्य लोकप्रिय हो रहा है।वही धनबाद के हीरापुर स्थित श्री श्री सार्वजनिक पुस्तकालय दुर्गा पूजा समिति माडा क्लब के द्वारा पहली बार डांडिया का आयोजन किया गया।कई वर्षों से यहां मां की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा की जाती है।इस वर्ष डांडिया का आयोजन किया गया है ।डांडिया में मुख्य आकर्षण यह है कि लाइव dj और ढोल पर युवतियां थिरकी।इस डांडिया नृत्य में केवल युवतियां और महिलाओं ने ही भाग लिया है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *