धनबाद सांसद ढुलू महतो ने बरवाअड्डा कृषि बाजार में व्यापारियों एवं ग्राहकों संग मनाया ‘बचत उत्सव’….

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने बरवाअड्डा कृषि बाजार में व्यापारियों एवं ग्राहकों संग मनाया ‘बचत उत्सव’….

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने शनिवार को बरवाअड्डा कृषि बाजार पहुँचकर व्यापारियों एवं ग्राहकों संग ‘बचत उत्सव’ मनाया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय—195 आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं पर GST में कटौती—के उपलक्ष्य में किया गया। इस निर्णय से आम जनता को प्रत्यक्ष राहत मिली है और रोजमर्रा की ज़रूरत की वस्तुएँ अधिक किफ़ायती हो गई हैं।

सांसद ढुलू महतो ने इस अवसर पर कहा कि, UPA शासनकाल में जनता पर सेल्स टैक्स, सर्विस टैक्स, वैट आदि अनेक प्रकार के करों का बोझ था। मोदी सरकार ने इन सबको समाप्त कर एकीकृत कर प्रणाली GST लागू की, जिससे कर व्यवस्था सरल और पारदर्शी बनी। अब नवरात्रि के पावन अवसर पर लागू Next Gen GST से दवाइयाँ, खाद्य पदार्थ और अन्य आवश्यक वस्तुएँ सस्ती हुई हैं, जिससे देश की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कदम न केवल आर्थिक सुधार की दिशा में बड़ा परिवर्तन है बल्कि आम नागरिकों की रोजमर्रा की ज़िंदगी को आसान बनाने वाला भी है। यह ‘बचत उत्सव’ जनता की उस खुशी और राहत का प्रतीक है, जो उन्हें इस फैसले से मिली है।

इस अवसर पर सांसद ने बाजार में उपस्थित व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाक़ात की, उनके विचार सुने और गुलाब का फूल भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *