मिल सकती है बारिश से थोड़ी राहत…

मिल सकती है बारिश से थोड़ी राहत…

झारखंड(JHARKHAND): झारखंड में बंगाल की खाड़ी से उठे सिस्टम ने मौसम का मिज़ाज बदल दिया है। शुक्रवार को दोपहर बाद कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे राजधानी रांची का तापमान 24 घंटे में 2.3°C गिरकर 29.3°C पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने शनिवार, 27 सितंबर को पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रांची, सिमडेगा और कोल्हान ज़ोन में तेज हवाओं और वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं।

28 से 30 सितंबर तक बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन दोपहर बाद गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें जारी रह सकती हैं। 1-2 अक्टूबर को एक और सिस्टम बनने के संकेत हैं, जिससे फिर बारिश लौट सकती है। पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम में बीते कल खेत में काम कर रहे दो लोगों की ठनका गिरने से मौत हो गई। शनिवार से ‘हस्ता नक्षत्र’(हथिया) शुरू हो गया है, जो 11 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद ‘चित्रा’ और फिर ‘स्वाति’ नक्षत्र आयेंगे। इसी के साथ धीरे-धीरे वर्षा ऋतु का समापन होगा।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *