सरस्वती विद्या मंदिर, सिंदरी में खेल सम्मान समारोह का आयोजन…

सरस्वती विद्या मंदिर, सिंदरी में खेल सम्मान समारोह का आयोजन…

राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया

सिंदरी(SINDRI):सरस्वती विद्या मंदिर, सिंदरी में आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को एक “खेल सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। यह समारोह 36वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयनित विद्यालय की छात्राओं के सम्मान में आयोजित किया गया था।

सम्मानित होने वाली छात्राएं:

  1. खुशी कुमारी
  2. पीहू कुमारी
  3. कृतिका श्रीवास्तव
  4. सुहाना कुमारी
  5. प्राची कुमारी
  6. भूमि पांडेय
  7. अनुष्का मिश्रा
  8. अनुष्का
  9. सुधा
  10. स्नेहा
  11. नंदिनी
  12. श्वाति

इन सभी छात्राओं को समारोह में ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व

उक्त छात्राएं 11 से 14 अक्टूबर 2025 के बीच श्रीधाम, जबलपुर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्या भारती उत्तर-पूर्व क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे:

  • अजीत कुमार मिश्रा – अध्यक्ष
  • डॉ. राजीव वर्मा – उपाध्यक्ष
  • प्रो. सुधीर कुमार सिंह – उपाध्यक्ष
  • शशि भूषण कुमार गुप्ता – सचिव
  • प्रो. अरविंद कुमार – सहसचिव
  • महेंद्र यादव – कोषाध्यक्ष
  • सुनील कुमार पाठक – प्राचार्य
  • सतीश चंद्र – खेल शिक्षक

विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

विद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं को आगामी प्रतियोगिता के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *