ICC ने सूर्यकुमार यादव पर लगाया 30% मैच फीस का जुर्माना, राजनीतिक बयान देने पर मिली चेतावनी…

ICC ने सूर्यकुमार यादव पर लगाया 30% मैच फीस का जुर्माना, राजनीतिक बयान देने पर मिली चेतावनी…

नई दिल्ली(NEW DELHI):भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर आईसीसी ने मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले के बाद दिए गए राजनीतिक बयान को लेकर की गई है।

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में सूर्यकुमार यादव ने जीत को “पहलगाम पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों” को समर्पित किया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस बयान को राजनीतिक करार देते हुए ICC से आधिकारिक शिकायत की थी।

मैच रेफरी ने की सुनवाई

इस मामले की सुनवाई आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा की गई, जिसमें सूर्यकुमार यादव को दोषी पाया गया और उन्हें आगामी मैचों में राजनीतिक बयान न देने की चेतावनी दी गई है।

हाथ नहीं मिलाने को लेकर भी विवाद

इस मुकाबले में विवाद सिर्फ बयान तक सीमित नहीं रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार, मैच के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इतना ही नहीं, टॉस के समय भी सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया, जिससे खेल भावना पर भी सवाल खड़े हुए।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *