स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रुप में विकसित होगा रणधीर वर्मा स्टेडियम…

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रुप में विकसित होगा रणधीर वर्मा स्टेडियम…

धनबाद(DHANBAD):जिले का रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रुप में विकसित होगा। इसमें जिले के आम लोगों के लिए स्पोर्ट्स की बेहतर सुविधाएं होंगी। इसको लेकर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने रणधीर वर्मा सडियम का भ्रमण किया तथा योजना से संबंधित प्रेजेंटेशन देखा।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि नगर आयुक्त ने रणधीर वर्मा स्टेडियम को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के रूप में विकसित करने की एक बेहतरीन योजना तैयार की है। इसमें जिले के आम लोगों के लिए बैडमिंटन, वॉलीबाल, बास्केट बॉल, 400 मीटर का सिंथेटिक रनिंग ट्रेक, क्रिकेट के लिए इनडोर शेड सहित अन्य सुविधाएं होंगी।

उन्होंने कहा योजना शीघ्र धरातल पर उतारी जाएगी। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आने वाले आम जनों के लिए न्यूनतम राशि निर्धारित की जाएगी। इस राशि से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का रखरखाव किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने पंपू तालाब के सौंदर्यकरण का प्रेजेंटेशन भी देखा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *