पटना(PATNA) : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। CM नीतीश कुमार के निर्देश पर विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 10,327 नए पदों का सृजन किया गया है। इसकी जानकारी डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने बिहार के युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि ये सभी पद जल्द ही भरे जाएंगे। NDA सरकार का लक्ष्य हर घर में एक सरकारी नौकरी पहुंचाना है।
डिप्टी CM का एक्स पोस्ट
सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “CM नीतीश कुमार के निर्देशन पर बिहार के युवाओं के लिए विभिन्न विभागों को जोड़कर कुल 10327 नवपदों का सृजन किया गया है। सरकारी भर्ती के तहत सभी सृजित नव पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति भी की जाएगी। एनडीए सरकार बिहार के हर घर में एक सरकारी नौकरी के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। आगे भी अभियान चलाकर युवाओं को एनडीए सरकारी नौकरी और रोजगार को देना जारी रखेगी। बिहार के युवाओं को बहुत-बहुत बधाई है!”
विभागवार पदों का ब्योरा
बिहार सरकार ने विभिन्न विभागों में पद सृजित किए हैं। यहां विभागवार विवरण है :
क्रमांक विभाग का नाम पदों की संख्या
1 पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग 5,953
2 गृह विभाग (अग्निशमन एवं साइबर अपराध इकाई सहित) 3,568
3 विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग 106
4 कला, संस्कृति एवं युवा विभाग 143
5 आपदा प्रबंधन विभाग 87
6 शिक्षा विभाग 89
7 पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग 72
8 वित्त विभाग 12
9 कृषि विभाग 293
10 जल संसाधन विभाग 1
11 अन्य (अनिश्चित विभाग) 3
कुल पदों की संख्या 10,327
युवाओं के लिए सलाह
डिप्टी सीएम ने युवाओं से अपील की है कि वे इन रिक्त पदों पर आवेदन करें और सरकारी नौकरी हासिल करें। सरकार लगातार रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयास में जुटी हुई है। बिहार के युवा इस मौके का फायदा उठाएं।
NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

