
धनबाद(NIRSA): दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडाल सहित अन्य तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एग्यारकुंड अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार मरांडी एवं थाना प्रभारी द्वारा निरिक्षण किया गया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरा, आवागमन के लिए रास्ता तैयार करने सहित अन्य सुविधाओं की निरिक्षण की गई।निरिक्षण के बाद अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार मरांडी ने कहा की इस साल दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जो निर्देश मिला है। जिसमें स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था एवं संसाधन को व्यवस्थित करने के लिए 21 बिंदुओं पर काम किया जाना है। इसी बिंदुओं के हिसाब से सभी पूजा पंडाल एवं व्यस्था पर अंक दिए जा रहे है। जो पूजा पंडाल सबसे बेहतर होगा उस कमिटी को उपायुक्त धनबाद के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान पूजा पंडालों में कमिटी सदस्य मौजूद थे।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

