धनबाद(DHANBAD):भारतीय जनता पार्टी धनबाद ग्रामीण जिला कार्यालय में गुरुवार को एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री राज पलिवार ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। उनका दर्शन ‘एकात्म मानववाद’ और संकल्प ‘अंत्योदय’ भाजपा और देश के लिए मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने की। संचालन जिला महामंत्री एवं संयोजक मनोज मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक समीर साव ने दिया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे।
संगोष्ठी के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी माता के नाम पर एक-एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण और मातृ-नमन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित धर्मजीत सिंह, धरणीधर मंडल, डब्लू बाउरी, हीरामन नायक, डॉ. निशि महतो, राजेश चौधरी, मोहन कुंभकार, राम प्रसाद महतो, आशीष मुखर्जी, रंजीत सिंह, अरविंद पाठक, तालेश्वर साह, बिरंची सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

