चिरकुंडा नगर परिषद में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन, श्रमदान कर चिरकुंडा को स्वच्छ बनाने की ली शपथ…

चिरकुंडा नगर परिषद में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन, श्रमदान कर चिरकुंडा को स्वच्छ बनाने की ली शपथ…

धनबाद(NIRSA): धनबाद के चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया।भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया इसके तहत सुबह 8 बजे से लोगों ने एक घंटे तक श्रमदान किया।इस अभियान के लिए चिरकुंडा नगर परिषद की ओर से भी व्यापक तैयारी की गयी थी।चिरकुंडा 3 नम्बर चढ़ाई, शहीद चौक, चिरकुंडा बाजार एव बराकर नदी घाटों पर लोगों को स्वच्छता के साथ-साथ कूड़ा-कचरा निस्तारण और पौधारोपण की जानकारी दी गयी,चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ-साथ चिरकुंडा पुलिस पदाधिकारी,नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष सहित कई विभागों के लोगों ने हिस्सा लिया।

लोगों से की गई सफाई की अपील।

प्रियंका कुमारी ने कहा कि आज के कार्यक्रम के माध्यम से नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले लोगों से यह अपील की गयी कि अपने आसपास और चौक चौराहों के सभी क्षेत्रों में स्वच्छता बनाकर रखें।

‘स्वच्छता से समाज भी होगा बेहतर’

सरकार के इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया लोगों ने चिरकुंडा शहीद चौक पर एक साथ शपथ ली कि यह अभियान सिर्फ आज ही नहीं बल्कि साल के 365 दिन जारी रहना चाहिए। अगर हम अपने आसपास स्वच्छता रखेंगे तो हमारा मन भी स्वच्छ रहेगा, जिससे हमारा समाज बेहतर बनेगा।

स्वच्छता पखवाड़ा आयोजन को लेकर 17 सितंबर से ही चिरकुंडा विभिन्न इलाकों में साफ-सफाई की जा रही है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से अपील की थी कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और स्वच्छता पखवाड़ा में हिस्सा लें और अपने घरों को सुरक्षित रखें और एक घंटा श्रमदान कर अपने गली मोहल्लों को स्वच्छ बना कर रखें।इस दौरान नगर प्रबंधक मुकेश निरंजन, निवर्तमान अध्यक्ष डब्लू बाउरी, चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय, नगर परिषद के सभी पदाधिकारी, सफाईकर्मी, सीआरपी, एसएचजी एव अन्य मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *