धनबाद(DHANBAD):आईआईटी आईएसएम धनबाद में दीप्ति लेडीज़ क्लब द्वारा आयोजित डांडिया नाईट ने सांस्कृतिक माहौल को रंगीन और जीवंत बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आराधना से हुई। क्लब की महिला सदस्यों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। पारंपरिक धुनों और लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों पर थिरकते उनके कदमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में गुजरात की संस्कृति की झलक दिखी.डांडिया के इस आयोजन में न केवल उत्सव का आनंद बढ़ाया बल्कि आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक एकता का भी सुंदर संदेश दिया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

