धनबाद(SINDRI): भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला कार्यालय में आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान (25 सितम्बर से 25 दिसम्बर 2025) के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने की तथा संचालन जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक मनोज मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर्णा सेनगुप्ता (पूर्व विधायक, निरसा) उपस्थित रहीं। प्रमुख अतिथि के रूप में मा. भरत यादव (प्रमंडलीय प्रभारी) एवं अमित कुमार (पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं मन की बात के प्रदेश संयोजक) शामिल हुए।
कार्यक्रम के सह-संयोजक राजेश चौधरी, कविता बर्नवाल, आशीष मुखर्जी एवं फूलचंद मंडल रहे। धन्यवाद ज्ञापन SC मोर्चा के जिला अध्यक्ष परेश चन्द्र दास ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल टोली के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

