दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट…सिटी हॉक्स को मिले 70 नई बाइक्स ,अलग-अलग थानों को किया गया हैंडओवर…

दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट…सिटी हॉक्स को मिले 70 नई बाइक्स ,अलग-अलग थानों को किया गया हैंडओवर…

धनबाद(DHANBAD):कोयलांचल में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। एसएसपी प्रभात कुमार की अगुवाई में मंगलवार को जिले भर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी समेत सभी क्षेत्र के एसडीपीओ – डीएसपी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

फ्लैग मार्च की शुरुआत धनबाद पुलिस लाइन से हुई और रणधीर वर्मा चौक होते हुए शहर के मुख्य क्षेत्रों झरिया, कतरास, तेतुलमारी, लोयाबाद, जोगता तक निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में भरोसा पैदा करना है ताकि दुर्गा पूजा शांति और सौहार्द के माहौल में मनाया जा सके।

SSP प्रभात कुमार ने पत्रकारों को बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बाहर से भी अतिरिक्त फोर्स मंगाई गई है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय से मिली 70 नई बाइक जिले के अलग-अलग थानों को हैंडओवर कर दी गई हैं, जिससे गश्ती और निगरानी और तेज होगी।

साथ ही पूजा पंडालों के आस पास स्टैटिक फोर्स की तैनाती की जाएगी और सादे लिवास में भी महिला और पुरुष पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। धनबाद पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मेला जरूर आएं और आनंद लें, लेकिन सड़कों पर गाड़ियों की भीड़ कम करने में सहयोग करें।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *