धनबाद(NIRSA): कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के मैथन मोड में दो पक्ष आपस में पैसा विवाद को लेकर भीड़ गए। जिसमें जमकर लाठी, डंडा एवं पत्थर का उपयोग हुआ। विवाद में दोनों पक्ष से दो-दो लोग घायल हैं। सभी को कुमारधुबी पुलिस इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया है। करीब एक घंटे तक मैथन मोड रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।जिसके चलते आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। राहगीर भय से आना-जाना बंद कर दिए। जिस तरह से एक घंटे तक पत्थरबाजी एवं लाठी चली ऐसा लग रहा था कि कुमारधुबी क्षेत्र में प्रशासन का कोई भय नहीं है। घायल होने के बावजूद दोनों पक्ष रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। करीब एक घंटे बाद कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को पड़कर ओपी ले आई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल मिथलेश यादव ने बताया कि पैसे की लेनदेन को लेकर लगभग 8 महीनों से विवाद चला आ रहा है। मांगने पर टालमटोल करते आ रहे है। इसे लेकर कुमारधुबी पुलिस से भी शिकायते की गई थी। और आज पैसा मांगे तो गोविन्द यादव, अरुण यादव, रंगीला यादव, विकास यादव, आकाश यादव अन्य 10-15 लोगों के साथ लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें मैं खुद एवं संतोष यादव के सर में चोट आई है।
वही गोविन्द यादव ने बताया की मिथलेश यादव, सोनू यादव, दारा यादव, खटर यादव, बहाल यादव, पंद्रह साथियों के साथ हमला कर दिया। जिसमें मेरे सर एवं अरुण यादव के पैर में चोट लगी है। पुलिस चारो घायलों को फिलहाल इलाज हेतु निरसा स्वास्थ केंद्र भेज दिया है। जहा मिथलेश यादव को धनबाद रेफर किया गया है,कुमारधुबी ओपी प्रभारी मैथ्यु एक्का का कहना है की पैसे की लेनदेन को लेकर मारपीट हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

