मैथन सिरामिक के सौजन्य से चला स्वच्छता अभियान,अरसे से जमे कचरे की शुरू हुई सफाई, ग्रामीणों को मिला राहत…

मैथन सिरामिक के सौजन्य से चला स्वच्छता अभियान,अरसे से जमे कचरे की शुरू हुई सफाई, ग्रामीणों को मिला राहत…

धनबाद(NIRSA): शिवलीबाड़ी के विभिन्न क्षेत्रों में मैथन सिरामिक के सौजन्य एवं उपप्रमुख एग्यारकुंड प्रखंड विनोद दास के प्रयास से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत सचिवालय, मैथन रोड़ किरण सेल्स, मैथन मोड़ ओवरब्रिज के निचे, कालीमंडा, सलीका सहित आसपास के क्षेत्रों जेसीबी मशीन एवं ट्रेक्टर से सफाई कराई गई। मैथन सिरामिक द्वारा क्षेत्र में सीएसआर मद से पिछले तीन वर्षो से जनहित में कई कार्य किए गए है। जिसका लाभ सीधे आसपास के रहने वालों को मिल रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपप्रमुख विनोद दास ने बताया की आगामी दुर्गापूजा, कालीपूजा, दीपावली एवं छठ महा पर्व को देखते हुए मैथन सिरामिक के सौजन्य से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश में कचरा भीग जाने कारण उससे काफी दुर्गन्ध निकल रहा था। अब लोगों को इससे राहत मिलेगी।
वही मैथन सिरामिक के पदाधिकारी सीएस सिंह ने कहा की उपप्रमुख विनोद दास के अनुरोध पर आगामी पर्व त्यौहारों को देखते हुए आसपास के जितने भी कचरा है उसकी सफाई कराई जा रही है।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *