धनबाद में बिना प्रक्रिया लाइसेंस घोटाला! परिवहन मंत्री ने दिए कड़े आदेश…

धनबाद में बिना प्रक्रिया लाइसेंस घोटाला! परिवहन मंत्री ने दिए कड़े आदेश…

धनबाद(DHANBAD) : पैसों के बल पर बिना प्रक्रिया के लाइसेंस बनाने के गंभीर मामले ने हड़कंप मचा दिया है। परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने इस पूरे प्रकरण पर सख्ती दिखाते हुए डीसी को जांच और दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

दरअसल, बिना तय प्रक्रिया और नियमों को ताक पर रखकर भारी भरकम पैसों की वसूली कर लाइसेंस बनाने का मामला उजागर हुआ था। इस खबर के सामने आते ही उपायुक्त संदीप सिंह ने भी तुरंत जांच का आदेश दिया और साफ कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री ने स्पष्ट किया है कि जनता की जेब काटने और भ्रष्टाचार फैलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। इस निर्देश के बाद पूरे परिवहन विभाग में खलबली मच गई है।

अब देखने वाली बात होगी कि जांच के बाद कितने बड़े चेहरों पर गाज गिरती है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *