
धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 22.9.2025 को जीएसटी बचत उत्सव के तहत झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज धनबाद के कई दुकानों में जाकर नए जीएसटी से घटे उत्पादों के लागू होने की जानकारी ली.
विधायक सिन्हा ने धनबाद के उपभोक्ताओं को नई जीएसटी पर उत्पादों के विक्रय का ऑन स्पॉट निरीक्षण भी किया.विधायक सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2017 के जुलाई माह में जीएसटी प्रणाली लागू होने के 8 वर्ष बाद 22 सितंबर यानी आज अप्रत्यक्ष कर में सबसे बड़ा बदलाव हो गया है.
नवरात्रि के पहले दिन से यानी कलश स्थापना से ही सूर्योदय के साथ ही अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू हो गए. इसके साथ ही देश में बचत उत्सव शुरू हो चुका है.इससे लोगों की बचत बढ़ेगी और वह अपनी पसंद की चीजे ज्यादा आसानी से खरीद सकेंगे.देश के हर तबके गरीब, मध्यम वर्ग, नए मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं ,दुकानदार ,व्यापारी ,उद्यमी सभी को इस बचत उत्सव का फायदा होगा. विधायक श्री सिन्हा ने सरायढेला एवं अन्य बाजारों में घूम-घूम कर दुकानदारों एवं आम उपभोक्ताओं से भी बातचीत की, उन्होंने दुकानदारों एवं उपभोक्ताओं को नेक्स्ट जैन जीएसटी लागू होने पर शुभकामनाएं दी.और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश भी पहुंचाया.उन्होंने दुकानदारों से आज निवेदन किया कि टैक्स में जो संशोधन हुआ है वह उपभोक्ताओं तक पहुंचे और सभी को स्वदेशी उत्पाद बेचने का आग्रह भी किया.
शहर के दुकानदार भाइयों ने शहर से प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद भी किया और विश्वास दिलाया कि वे इसे अक्षर से लागू करेंगे विधायक श्री सिन्हा ने सभी आम लोगों से अपील की ,कि हम वह सामान खरीदे जो मेकिंग इंडिया व मेड इन इंडिया हो.जिसमें हमारे देश के बेटे बेटियों का पसीना हो, हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है .हर दुकान को स्वदेशी से सजाना है स्वदेशी चुने भारत को आत्मनिर्भर बनाएं.
इस अवसर पर भाजपा महानगर के जिला महामंत्री मानस प्रसून ,मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, डिम्पु लाला, अमित विशाल.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

