बक्सर से टाटा जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हड़कंप! बचने के लिए यात्रियों का भीड़ आप लाइन पर उतरा….

बक्सर से टाटा जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हड़कंप! बचने के लिए यात्रियों का भीड़ आप लाइन पर उतरा….

जामताड़ा(JAMTADA): सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बक्सर-टाटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से जामताड़ा के पास अचानक धुआं निकलने लगी। यह धुआं इंजन से तीसरी बोगी में उठ रहा था। जहां चक्के के पास चिंगारियों को देख यात्री घबरा गए। कई लोग ट्रेन से कूद पड़े। वहीं अप लाइन पर बड़ी संख्या में यात्री जान बचाते नज़र आए।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक यह घटना ब्रेक बाइंडिंग की वजह से हुई थी। मौके पर कर्मचारियों ने फायर सिलिंडर से आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

इस बीच आसनसोल डिवीजन के पीआरओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया रिपोर्ट्स को भ्रामक बताया है। रेलवे का दावा है कि ट्रेन में आग लगने की घटना नहीं हुई, बल्कि यह केवल एक तकनीकी खराबी थी।

अब यात्रियों के सामने सवाल — क्या यह सिर्फ तकनीकी दिक़्क़त थी या सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक?

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *