मशहूर भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव के पोस्ट पर तेजस्वी ने कहा…”भाई की बात से सहमत हूं.”…

मशहूर भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव के पोस्ट पर तेजस्वी ने कहा…”भाई की बात से सहमत हूं.”…

पटना(PATNA): बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर बिहार की धार्मिक पर्यटन और उसकी ब्रांडिंग को लेकर खेसारी के एक पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है..

खेसारी भाई की बात से सहमत हूँ। बिहार में जितने अधिक ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक, प्रसिद्ध व समृद्ध पर्यटन स्थल है उतने किसी भी अन्य राज्य में नहीं है।

𝟏𝟕 महीनों की सरकार में मैंने गैर जरूरी समझे जाने वाले पर्यटन विभाग का जिम्मा स्वयं पर्यटन मंत्री की चुनौती के रूप में स्वीकार किया तथा देश-विदेश में बिहार के पर्यटन स्थलों की हर स्तर पर विभिन्न-विभिन्न माध्यमों से प्रमोशन और ब्रांडिंग की।

इसका परिणाम यह हुआ कि 𝟐𝟎𝟐𝟑 में रिकॉर्ड तोड़ 𝟖 करोड़ 𝟐𝟏 लाख से ज़्यादा देसी-विदेशी पर्यटकों ने बिहार भ्रमण किया और 𝟐𝟎𝟐𝟑 बिहार पर्यटन के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हुआ। निसंदेह पर्यटन क्षेत्र में अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है, जिसे हम सब मिलकर पूर्ण करेंगे। जय बिहार, जय बिहारी! #TejashwiYadav #Bihar

खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा था..Khesari Lal Yadav (खेसारी)

बिहार में कुल 9 प्रमुख शक्तिपीठ हैं! हाँ, पटना, गया, मुंगेर, सासाराम, सहरसा, छपरा, नवादा और नालंदा में जो की हमारी संस्कृति और आस्था का जीवंत प्रमाण है।

लेकिन दुःख का बात है कि इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं। अगर हम इन्हें सही से प्रमोट किये रहते तो आज देश दुनिया से लोग बिहार आते, जिससे धार्मिक यात्रा समेत ही पर्यटन और रोजगार भी बढ़ सकता था।

सोचिए; होटल, गाइड, ट्रांसपोर्ट, हैंडिक्राफ्ट, लोकल प्रसाद और खाने-पीने के विकल्प… सब बिहार में बढ़ सकते हैं। बस जरूरत है इसे खोजने और बिहार के लिए सोचने की।

हमारे पास अवसर बहुत हैं, बस उन्हें पहचानने और सही दिशा देने की ज़रूरत है।

इस नवरात्रि, हम अपने सभी बिहार के लोगों से अपील करते है कि आप अपने शहर में स्थित माँ के दिव्य शक्तिपीठ का दर्शन कीजिये, लोगों को दिखाइए और पर्यटन बढ़ाइए। सब खुदे करे के पड़ी… जितना जल्दी जान आ समझ जइबS लोग, हमनी के बिहार ला अच्छा होइ!

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *