पत्नी ने धारदार चाकू से पति की गोद कर ली जान, सात जन्मों तक सात फेरा का टुटा मिथक, जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र का है मामला…

पत्नी ने धारदार चाकू से पति की गोद कर ली जान, सात जन्मों तक सात फेरा का टुटा मिथक, जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र का है मामला…

जामताड़ा(JAMTADA):जामताड़ा ज़िले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुर्मी पाड़ा से एक हृदय विदारक वारदात हुआ है। रविवार शाम पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। गुस्से में पत्नी ने अपने पति पर धारदार चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। पिता को बचाने के लिए छोटी सी बेटी का अद्म्य साहस भी काम नहीं आया।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय महावीर यादव के रूप में हुई है। जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था।
घटना शाम लगभग 6:30 बजे की है।
झगड़े के बीच उनकी 8 वर्षीय बेटी ने चीखते हुए परिजनों को बताया — “मम्मी ने पापा को चाकू मार दिया।”

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी काजल देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के धब्बे और वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है।

करीब 14 साल पहले महावीर और काजल की शादी हुई थी। यह परिवार अपनी छोटी बेटी के साथ यहीं रह रहा था। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है और लोग इस हादसे से गहरे सदमे में हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *