रांची(RANCHI):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन लगातार नामकुम में हो रहा है.
जिसकी अगुवाई और सेवा कार्य प्रदेश किसान मोर्चा के प्रवक्ता सह राजयसभा सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह कर रहें है. इसबार वरीय भाजपा नेता ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर ऑटो चालकों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मनित किया.
इस अवसर पर उन्होंने ऑटो चालकों का मुंह मीठा भी करवाया. ऐसा बेहद कम ही दिखता है कि हाशिए पर जिंदगी बसर कर रहें लोगों की कोई सुध ले. आपको बता दें मौजूदा प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर लगातार मनोज सिंह समाज सेवा में लगे हुए है. इससे पहले भी गुरबत की जिंदगी जी रहें लोगों की मदद की. नामकुम में लगातार सेवा का काम उनकी तरफ से चलते रहता है.
इस अवसर पर मनोज सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्म विश्वकर्मा पूजा के दिन हुआ, आज उस दिन की सार्थकता को सिद्ध करते हुए देश के नवनिर्माण मे लगे हुए है, आज नया भारत की धूम दुनिया मे फैला हुआ है.आज का भारत दुश्मनो के घर मे घुसकर मारने की बात करता ही नही मारता भी है.स्वास्थ्य, शिक्षा, सडक, बिजली, राशन, सभी बुनियादी चीजों को आम जन तक पहुंचाने का काम इनके शासन मे किया जा रहा है.किसी योजना मे भेद भाव नहीं है.11 वर्षों के कार्यकाल मे भ्रष्टाचार दिखाई नहीं दे रहा.सबसे बडी बात पिछले पचीस वर्षो से लगातार देश सेवा मे, देश को एक अलग पहचान दिलाने मे लगे हुए है.ऐसे महापुरुष समान मोदीजी के दीर्घायु होने की कामना हम सब करते है.
कार्यक्रम का संचालन झारखण्ड प्रदेश ऑटो यूनियन संघ के नामकुम रामपुर मार्ग के अध्यक्ष रामशंकर सिंह ने किया.
इस कार्यक्रम मे श्याम पंडित, अनिल सिंह, नरेन्द्र बाल्मीकि,योगेंद्र साहू, मिथिलेश सिंह,बिनोद प्रजापति, अजित सिंह, बसंत सिंह, छोटू प्रजापति,धर्मेंद्र साहू, दिलीप पाठक,सतीश तिवारी, कयूम अंसारी, कलीम अंसारी,उमेश कुमार, मुकेश कुमार, दिलीप लोहार,अर्जुन साहू सहित सैकड़ों चालक शामिल हुए.सभों ने नरेन्द्र मोदीजी के प्रति आस्था व्यक्त की.
NEWSANP के लिए रांची से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

